☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिला डीसी ने नवरत्नगढ़ किले का किया दौरा, अधिकारियों को किले को और बेहतरीन बनाने का दिया निर्देश

जिला डीसी ने नवरत्नगढ़ किले का किया दौरा, अधिकारियों को किले को और बेहतरीन बनाने का दिया निर्देश

गुमला (GUMLA): उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव ने शुक्रवार को सिसई प्रखंड स्थित नवरत्नगढ़ किला का दौरा किया. इस पर्यटन स्थल को 27 सितंबर 2019 में राष्ट्रीय धरोहर के रूप में मान्यता दी गई थी. इस पर्यटन स्थल का निरीक्षण करते हुए इस स्थल को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायुक्त ने हाई मास्ट सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. केंद्र सरकार की ओर से किए जाने वाले मरम्मती के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए जिला प्रशासन की टीम हर संभव सहायता के लिए तैनात रहेगी. इसके अलावा बाउंड्री की मापी कर बाउंड्री वॉल बनाने की भी बात कही. दूरवर्ती क्षेत्र में स्थित इस ऐतिहासिक स्थल में अवैध माइनिंग न हो इसके लिए थाना प्रभारी को नियमित रूप से पेट्रोलिंग करवाने और आवश्यक पड़ने पर रेड मारने का निर्देश दिया गया. साथ ही आस-पास स्थित तहसील कचहरी को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया.

बाबा कपालीनाथ मंदिर का जायजा

इस दौरान उपायुक्त ने नवरतनगढ़ के निकटतम स्थित बाबा कपालीनाथ मंदिर का दर्शन करते हुए वहां की व्यस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने गांव से मंदिर आने के रास्ते को दुरुस्त करवाने हेतु निर्देशित किया. साथ ही प्रवेश द्वारा को रंग रोगन कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारी को मंदिर आने वाले मार्ग के सभी मोड़ पर साइनेज बोर्ड लगवाने के लिए कहा ताकि कोई रास्ता न भटके. इस दौरान एसडीएम गुमला, अंचल अधिकारी सिसई, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहें.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

 

Published at:29 Jul 2022 04:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.