✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Pakur News: पत्थर माफियाओं के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, स्टोन चिप्स लदे 4 ट्रकों को किया जब्त

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:09:12 PM

पाकुड़(PAKUR): झारखंड के पाकुड़ जिले में इन-दिनों पत्थर माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं. दबंग पत्थर माफिया लगातार स्थानीय प्रशासन से साठगांठ कर जिला प्रशासन व राज्य सरकार की राजस्व को चुना लगा रहे. गैर कानूनी तरीके से पत्थर माफिया स्टोन चिप्स को पश्चिम बंगाल भेजते थे. इसी बीच जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गई है. खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा हिरण पुर थाना क्षेत्र के चौड़ा मोड़ चेकपोस्ट के समीप छापेमारी की गई. छापेमारी में बिना चालान वाले स्टोन चिप्स लदे 4 ट्रकों को जब्त किया गया. यह छापेमारी डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर की गई.

छापेमारी कर रहे खनन फोर्स के पदाधिकारियों का कहना है कि लगातार रात के अंधेरे में जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर गैर कानूनी तरीके से पत्थर माफियाओं द्वारा स्टोन चिप्स को बड़े-बड़े वाहनों में लादकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. वहीं, जिला प्रशासन की इस करवाई के बाद जिले के पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर  

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड क्राइमक्राइम न्यूजझारखंड क्राइम न्यूजपाकुड़पत्थर माफियाजिला प्रशासनछापेमारीअवैध खननस्टोन चिप्सखनन टास्क फोर्स टीमक्राइमJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand CrimeCrime NewsJharkhand Crime NewsPakurStone MafiaDistrict AdministrationRaidsIllegal MiningStone ChipsMining Task Force TeamCrime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.