✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में जिला प्रशासन सख्त, टावर चौक पर तोड़ा जा रहा सभी जर्जर भवन, मरम्मत के लिए कई बार मालिक को भेजा गया था नोटिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:43:26 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर का हर्ट कहे जाने वाला टावर चौक जहाँ दिन हो या रात हमेशा लोगों की चहलकदमी रहती है.दिन में तो टावर से आज़ाद चौक तक खचाखच भीड़ रहती है. टावर चौक और इसके इर्दगिर्द कई ऐसे भवन है जो काफी जर्जर हो गया है. ऐसे में कभी भी यह भवन गिर सकता है. भवन गिड़ने से अप्रिय घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में एहतियात के तौर पर भवन मालिकों को नगर निगम द्वारा लगातार नोटिस भेज कर भवन मरम्मत करने का निर्देश दिया था. लेकिन इन नोटिसों का मकान मालिक पर कोई असर नहीं देखा गया.

एहतियात के तौर पर आज से जर्जर हो चुके भवन को तोड़ा गया

26 फरवरी को महाशिवरात्रि है. देवघर में इस अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाती है. इस बारात को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते है.  इस दिन अप्रत्याशित भीड़ उमड़ती है. आलम यह होता है कि लोग घर के छत पर चढ़ जाते है. जिला प्रशासन को आशंका लगी की जर्जर भवन के छत पर लोगों के जुटने से कही बड़ा हादसा न हो इसलिए एहतियात के तौर पर आज से जर्जर हो चुके भवन को तोड़ा गया. टावर औऱ इसके इर्दगिर्द 9 ऐसे जर्जर भवन है जिसे तोड़ने की बहुत आवश्यकता है. आज सुबह से नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों को जेसीबी से तोड़ा गया. इस मौके पर एसडीएम रवि कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsDc Deoghardilapidated buildings are being demolishedBuilding demolished in deogharBaba nagri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.