✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला : लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:55:45 AM

गुमला (GUMLA): जिला में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में लोगों की हो रही मौत को जिला पुलिस गंभीरता से लिया है. इससे बचाव को लेकर जिला भर में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. जिसमें जिला के परिवहन विभाग के कर्मी भी सहयोग कर रहा है.

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गुमला जिला में असामयिक मौत के आकड़ों पर अगर ध्यान दिया जाय, तो उसमें अधिकांश मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है. जिला में अगर आकड़ों पर ध्यान दिया जाय, तो प्रति माह एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होती है. इसके कारण पुलिस को कानून व्यवस्था का भी सामना करना पड़ता है. वहीं जिन घरों के बच्चों की मौत होती है, उनके परिवार वालों को काफी दुख झेलना पड़ता है. इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सदर थाना परिसर में जिला पुलिस की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस पदाधिकारी के साथ ही परिवहन विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए. वहीं इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को जागरूक की गई. जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी प्रभास ओहदार ने बताया कि छोटी सी सावधानी से सड़क दुर्घटना को रोकने के साथ ही मौत को भी रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि हेलमेट के बिना बाइक ना चलाये साथ ही पूरा ट्रैफिक नियमों का पालन करें. वही डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने कहा कि आपकी एक लापरवाही से आपके साथ ही सामने वाली की भी जान ले लेती है.

जागरूकता ही जिंदगी बचाने में करेगा मदद

ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने भी कई तरह की जानकारी ली बच्चों ने लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के साथ ही वाहन कैसे चलना है, इन सब बातों की जानकारी ली. इस कार्यक्रम में मौजूद सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि गुमला जिला में लगातार जागरूकता अभियान के बाद भी ना तो बच्चे जागरूक हो पा रहे है ना ही अभिभवक ही जागरूक है, जिसके कारण बच्चों की मौत हो रही है. लेकिन लोग हम थोड़ी बहुत जागरूक हो तो जीवन बचाया जा सकता है. जिला पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से निश्चित रूप से काफी सराहनीय है, क्योंकि आज जिस तरह से लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है वह काफी चिंता का विषय है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.