✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा मंडल कारा में जिला प्रशासन की छापेमारी, जानिए क्या मिला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:53:00 PM

गढ़वा(GAHWA): राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को राज्य की कई जिलों में छापेमारी की गई. कैदियों से पूछताछ भी की गई. सभी सेल का निरीक्षण किया गया. मंगलवार की सुबह गढ़वा मंडल कारा में भी उपायुक्त के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

क्या कुछ हुआ छापेमारी के दौरान

मंगलवार की सुबह गढ़वा उपयुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस छापेमारी में बड़ी संख्या में पुलिस बल का सहयोग लिया गया. छापेमारी के दौरान गढ़वा मंडल कारा के सभी वार्ड में निरीक्षण किया गया. वहां की व्यवस्था देखी गई. भोजन के बारे में कैदियों से पूछा गया. लगभग डेढ़ घंटे तक यह छापेमारी चली. गृह एवं कारा विभाग और जेल आईजी के निर्देश पर राज्य की सभी जिलों में छापेमारी की गई है. कैदियों से जेल के अंदर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई है.अभी तक किसी तरह के आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की सूचना नहीं है.

Tags:jharkhand newsgarhwa newsDistrict administrationraid in Garhwa Mandal JailGarhwa Mandal Jail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.