✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: डॉक्टर के चैंबर में जमकर हुई मारपीट, इलाज के दौरान हुए विवाद पर अस्पताल में हंगामा

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 3:05:14 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के साकची स्थित मेडिसिस्ट ईएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ बीमरजीत प्रधान के साथ मारपीट की है. इसमें उन्हें चोट भी आई है. गलत इलाज करने के आरोप में युवकों ने उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले. डॉक्टर बीमरजीत प्रधान का आरोप है कि एक मरीज के परिजन जबरन उनके चैंबर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की. दूसरी ओर मरीज राजहंस कुमार के परिजनों का कहना है कि 24 अप्रैल को उनका टॉन्सिल का ऑपरेशन इसी अस्पताल में हुआ था, जिसके बाद लगातार ब्लीडिंग की शिकायत हुई. हालत बिगड़ने पर मरीज को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराना पड़ा. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए टीएमएच में हुए इलाज का खर्च मेडिसिस्ट हॉस्पिटल से दिलाने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

स्थिति बिगड़ने पर टीएमएच भेजा गया था
डॉक्टर बीमरजीत प्रधान ने बताया कि 24 अप्रैल को मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. टॉन्सिल के ऑपरेशन के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था. 29 अप्रैल को मरीज दोबारा हॉस्पिटल आया. दोबारा इलाज कर ब्लीडिंग को रोक गया. 3 मई तक वह इसी अस्पताल में एडमिट था. 3 मई को मरीज को फिर से ब्लीडिंग हुआ तो उसे टीएमएच भेजा गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. मंगलवार को करीब 30 लड़के मेरे चैंबर में घुस और मेरे साथ मारपीट की. मुझे टीएमएच का सारा बिल भरने की धमकी दी गई. 

आईएमए ने घटना का विरोध किया
आईएमए ने हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना का विरोध किया है. सूचना पर आईएमए महासचिव सौरभ चौधरी हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने कहा कि गलत इलाज करने, ज्यादा पैसे लेने के नाम पर डॉक्टरों से लगातार मारपीट हो रही है.  डॉक्टर अपना काम इमानदारी से करते हैं. इस केस में भी डॉक्टर बिमरजीत ने मरीज का अच्छा इलाज किया था. डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आईएमए एक्शन लेगा. 

 

 

Tags:IMA JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur crime newsJamshedpurJharkhand newsFight with doctorTatanagarViral newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.