☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया में हुआ विवाद,दो गुटों में पत्थरबाजी के बाद तोड़फोड़,जानिए क्यों और कैसे शुरू हुआ झगड़ा

झरिया में हुआ विवाद,दो गुटों में पत्थरबाजी के बाद तोड़फोड़,जानिए क्यों और कैसे शुरू हुआ झगड़ा

धनबाद(DHANBAD): बुधवार की देर शाम झरिया के ऊपरकुल्ही नूरी मस्जिद के समीप पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद और वहीं के बेकरी संचालक मतीन के बीच नाली पर स्लैप निर्माण को लेकर विवाद हो गया. विवाद आगे बढ़ गया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई. कई लोगों को चोटे लगी है. कई दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है. घटना के बाद सभी दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी. घरों में घुसकर लोगों ने पत्थरबाजी की. सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. थाने में शिकायत दी गई है. इस संबंध में अधिवक्ता का कहना है कि वह अपने कार्यालय के बाहर स्लैब बनवा रहे थे ,तभी मतीन गाली गलौज करने लगा. इसके बाद वापस चला गया. थोड़ी देर बाद समर्थकों के साथ आकर मारपीट की .वहीं दूसरे पक्ष मतीन ने कहा कि नाली बंद करने के लिए विवाद हुआ है. समझाने के लिए गया था, तभी जावेद अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया. इधर पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखे हुए हैं. घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस पैनी निगाह बनाए हुए हैं.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Published at:04 Jan 2024 10:41 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsDhanbad newsDispute broke out in JhariaDhanbad police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.