धनबाद(DHANBAD): मंगलवार को धनबाद के सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी प्रेस को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान प्रधानमंत्री की अपील पर पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने पर चर्चा हो रही थी. बाबूलाल मरांडी ने भी अपने काफिले गाड़ियों की संख्या कम करने की बात कह रहे थे. लेकिन उस समय लोग भौंचक रह गए, जब बाबूलाल मरांडी के बगल में बैठे भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने एक सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहा कि वह काफिले में वाहनों और लोगों की संख्या घटाएंगे, तो माफिया गिरा देंगें।
वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहते है सांसद
सांसद ढुल्लू महतो अक्सर कहते रहे हैं कि उन्हें धनबाद में माफिया से खतरा है. इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि यदि काफिले में वाहनों की संख्या घटाई गई, तो उनकी सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सांसद ढुल्लू महतो को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. धनबाद के वह पहले सांसद हैं ,जिन्हे वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है.
खाड़ी देशों में युद्ध और तनाव के संकट बढ़ रहा है
दरअसल ,खाड़ी देशों में युद्ध और तनाव के कारण पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी प्रभावित हो रहा है. विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने का अनुरोध किया है. उन्होंने नेताओं और मंत्रियों से भी अपने-अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का आग्रह किया है. इसके बाद भाजपा शासित कई राज्यों में सीएम के सुरक्षा काफिले में वाहनों की संख्या कम की जा रही है.