✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खुलासा : कुख्यात अमन सिंह के लोग बोकारो में अकेले नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड को भी रखते थे साथ, जानिए डिटेल्स

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:47:26 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस का सिरदर्द और फिलहाल हजारीबाग जेल में बंद कुख्यात शूटर अमन सिंह के गुर्गे बोकारो में केवल अकेले ही नहीं रहते थे, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ रखते थे.  इसका खुलासा पुलिस की छापेमारी से हुआ है.  धनबाद पुलिस ने बोकारो के हरला  से जिन लोगों को पकड़ कर लाई है, उनमे  4 महिला भी शामिल है.  पुलिस उनसे भी अलग-अलग पूछताछ कर रही है.  इन लोगों को धनबाद के जीटी रोड के राजगंज थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है.  धनबाद पुलिस की एक विशेष टीम ने बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 से 3 दिन पहले अमन सिंह गिरोह  के   छोटू और वैभव यादव सहित अन्य को पकड़कर धनबाद लाई है.  पकड़ाए  लोगों में 4 महिलाएं भी है. 

पुलिस को कई सुराग मिलाने की है चर्चा 
 
पुलिस को गैंग के लोगों से कई जानकारियां मिल रही है लेकिन पुलिस अभी सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है.   पकड़ा गया एक  युवक छोटू बनकर  रंगदारी के लिए कारोबारियों को फोन करता था.  धनबाद पुलिस ने साइबर थाने की पुलिस की मदद से इन  आरोपियों को पकड़ा है.  धनबाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारी लगातार उन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी जुटाने की लगातार कोशिश कर रहे है.  टेक्निकल सेल   से पता चला था कि अमन गिरोह के लोग  बोकारो में छिपकर गैंग  ऑपरेट कर रहे है.  हरला थाना की पुलिस के साथ धनबाद थाना की पुलिस ने छापेमारी कर उन लोगों को पकड़ा. 

धनबाद पुलिस ताबड़तोड़ कर रही छापेमारी 
 
पकड़ाए लोगों की निशानदेही पर अभी ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है.  गिरोह के पकड़े जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हो गया है कि आखिर अमन सिंह के लोग जिन  घटना को अंजाम देते थे , उन के शूटर बोकारो से ही क्यों आते थे.  पता चला है कि अमन सिंह गिरोह के शूटर बोकारो में ही रहते थे और धनबाद में जब फायरिंग करनी होती थी ,वहां से आते थे और घटनाकर यहां से निकल जाते थे.  धनबाद पुलिस के लिए यह गैंग चुनौती  बना हुआ है.  प्रिंस खान और अमन सिंह गिरोह  पुलिस की लगातार चूलें  हिला रहा है.  रंगदारी के लिए जहां मन में आता है, फायरिंग कर दी जाती है.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadamansinghgangpolicebokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.