✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आसमान से बरसी आफत, फुटबॉल देखने गये दो युवक की बज्रपात से मौत, तीन झुलसे

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:17:24 AM

दुमका (DUMKA): आसमान से कब आफत की बारिश शुरू हो जाए किसी को पता नहीं होता. दुमका जिला में 3 दिनों से रुक-रुक कर मेघ गर्जन के साथ बर्षा हो रही है. दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में आसमान से आफत की बर्षा हुई और देखते ही देखते दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि 3 लोग बुरी तरह झुलस गए. सभी हंसडीहा के संत फ्रांसिस मिशन के समीप खेल मैदान में फुटबॉल मैच देखने गए थे.

फुटबॉल मैच के दौरान हुई वज्रपात

जानकारी के अनुसार हंसडीहा स्थित संत फ्रांसिस मिशन के समीप खेल मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा था. इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई. दर्शक बारिश से बचने के लिए मैदान के समीप बने टेंट में चले गए. इसी दौरान टेंट के ऊपर वज्रपात हो गई और टेंट के अंदर बैठे दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन युवक झुलस गए. मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के जालवे गांव निवासी शिवलाल सोरेन एवं मधुबन गांव निवासी संतलाल हेम्ब्रम के रूप में हुई. वहीं घायलों में जालवे गांव के ही अनिल हांसदा, अनिल सोरेन व सोमरा सोरेन शामिल हैं. घटना की सूचना पर हंसडीहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने शिवलाल और संतलाल को मृत घोषित कर दिया.जबकि झुलसे युवक अनिल हांसदा और सोमरा टुडू की नाजुक हालत को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया. अनिल सोरेन का ईलाज स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट में चल रहा है. इधर घटना के बाद जालवे गांव में मातम पसर गया.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Disaster rained from the skytwo youths who had gone to watch football died due to lightningthree got burntदुमका न्यूज़झारखंड न्यूज़trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.