✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक दूजे के हुए आनंद और शान्ति, बीडीओ ऑफिस कार्यालय में दिव्यांग प्रेमी युगल ने रचाया विवाह, जीने मरने की खाई कसमें

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:02:50 AM

बोकारो (BOKARO) : न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे बस मन. इस प्यार के गाने को एक प्रेमी युगल ने साबित करके दिखाया है. बता दें की बेरमो में बीडीओ ऑफिस कार्यालय में मंगलवार को दो दिव्यांग आनंद  मुण्डा व शान्ति कुमारी युगल प्रेमी का विवाह संपन्न कराया गया. दोनों अमलो रेलवे हाल्ट के निकट रहने वाले हैं और लगभग 1 वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. अब इतने लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने शादी करने की ठानी. दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई. उन्होंने विकलांग कल्याण समिति के महासचिव भुनेश्वर महतो से मुलाकात कर अपनी आप बीती सुनाई. दोनों विकलांगों की समस्या को सुनने के बाद महासचिव ने कार्यालय में दोनों को माला पहना कर सिंदूरा दान कर विवाह संपन्न कराया. जिसके बाद इनकी ये शादी काफी चर्चा में है.  

प्रेमी युगल को उपहार देकर की गई विदाई

विवाह संपन्न कराने के उपरांत महासचिव ने कहा कि दोनों अत्यंत ही गरीब ओर दिव्यांग हैं. इनकी बात को कोई नहीं सुन रहा था. ईधर -उधर भटकने के बाद समिति में दोनों ने अपनी समस्या रखी. आपसी सहमति के बाद दोनो युगल प्रेमी के बीच विवाह संपन्न करवाया गया. महासचिव सहित उपस्थित लोगों ने दोनो को शुभकामनाएं दी और आपसी प्रेम व्यवहार बनाकर जीवन यापन करने की सलाह दी, साथ ही उपहार देकर विदाई भी किया. वहीं इन्हे दस दिन बाद विवाह प्रमाण-पत्र दिया जाएगा.

रिपोर्ट: संजय कुमार 

Tags:Disabled lover couplelove marriagelove affairBOKAROJHARKHNADLATESTNEWSJHARKHANDUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.