✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चू चू का मुरब्बा बन गई है धनबाद से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन,जानिए डी आर एम ने क्या बताया

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:08:01 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद को बिहार से जोड़ने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस को बिहार के आरा तक विस्तार देने पर रेलवे विचार कर रहा है. यह ट्रेन धनबाद से खुलती है. ट्रेन शुरू कराने के लिए भी धनबाद के लोगों को आंदोलन करना पड़ा था. लगातार डिमांड और आंदोलन के कारण यह ट्रेन शुरू हो पाई थी. धनबाद में दामोदर नदी और पटना की गंगा को जोड़ते हुए इस ट्रेन का नाम गंगा दामोदर पड़ा था.

अब इस ट्रेन को आरा तक विस्तार करने पर विचार हो रहा है. आरा में कोचिंग पिट बनने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए भी नई ट्रेन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है. रेल प्रबंधक ने मंगलवार को यह बात कही है. अभी हाल ही में महाप्रबंधक धनबाद आए थे. उन्होंने कहा था कि धनबाद से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की अभी कोई जरूरत नहीं है. धनबाद लोडिंग स्टेशन है. इसलिए यहां के बजाय अगल-बगल के स्टेशनों से ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है. इस बात को लेकर धनबाद में काफी बखेड़ा खड़ा हुआ था. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने रेल अधिकारियों से पूछा था कि आखिर महाप्रबंधक को सही जानकारी क्यों नहीं दी गई. क्या धनबाद से सीधी ट्रेन का प्रस्ताव नहीं भेजा गया है.  अगर भेजा गया है तो महाप्रबंधक को सही-सही जानकारी क्यों नहीं दी गई. उसके बाद मंगलवार को डीआरएम  ने बताया कि धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है. डीआरएम ने यह भी बताया कि धनबाद रेल मंडल में लगातार यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.अमृत भारत योजना के तहत डिवीजन के 15 स्टेशनों के जीर्णोद्धार का काम तेजी से चल रहा है .इसमें कतरास और गोमो के अलावा अन्य स्टेशन शामिल है. डीआरएम ने यह भी बताया कि रेल दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कवच योजना पर काम चल रहा है.

रिपोर्ट. धनबाद ब्यूरों

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandjharkhand today newstoday jharkhand newsjharkhand aaj ka newsjharkhand breaking newsjharkhand ka newsranchi newsdhanbad railway stationdhanbad trending newslatest newsbreaking newsDirect train from Dhanbad to New Delhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.