✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किरीबुरू से चाईबासा आ रही बस और टैंकर में हुई सीधी टक्कर, चालक की मौत, दर्जनों घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:52:08 PM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले सारंड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले नोवामुंडी थाना अन्तर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आज दोपहर किरीबुरू से चाईबासा की ओर आ रही मां पार्वती नामक यात्री बस और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. जिसके कारण बस चालक समेत दर्जनों यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद बस चालक को गंभीर चोटें आयी है. जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई.

सभी घायलों को नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया

बताया जा रहा है कि उक्त बस बड़बिल से जमशेदपुर जा रही थी. तभी रास्त मे अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी. इस टक्कर में बस का केबिन व आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हुये हैं. साथ ही कई यात्री बस में फसे हुए थे. जिसके बाद स्थानिय लोगों कई घायल यात्रियों को बस के पीछे की आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानिय लोगों के सहयोग से राहत बचाव कार्य में जुट गई है.  

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं टाटा स्टील की नोवामुंडी अस्पताल का चार एम्बुलेंस व अन्य वाहन घटनास्थल गया. जिसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नोवामुंडी अस्पताल ले जाया गया है. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. साथ हीं घटनास्थल पर एक अग्निशमन वाहन भी तैनात किया गया है. ताकि टैंकर से डीजल की रिसाव से संभावित आग लगने की घटना को रोका जा सके.

परिजनों का रो रोकर बुराहाल

मृत चालक की पहचान सिन्हा पान के रूप में की गई है. वह किरीबुरु के टीओपी बस्ती का निवासी था. पुलिस द्वारा सिन्हा पान के घर वालों को इसकी सूचना दे दी गई है. हालांकि सिन्हा पान की पत्नी आज सुबह ही किरीबुरु से चाईबासा के लिये निकली हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है, जो काफी छोटे हैं. सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा

Tags:Direct collision betweentanker and buscoming from Kiriburu to Chaibasadriver killeddozens injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.