✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पहुंचते ही डीआईजी संजीव कुमार का भव्य स्वागत,कहा जो दायित्व मिला है पूरी लगन से करेंगे निर्वहन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:29:45 PM

दुमका(DUMKA):संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी के रूप में संजीव कुमार ने योगदान दिया. कार्यालय में एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.मीडिया से बात करते हुए डीआईजी संजीव कुमार ने कहा कि बाबा नगरी में सेवा का मौका मिला है. पुलिस का जो दायित्व है उसका निर्वहन होगा.

पुलिस और पब्लिक का संबंध अच्छा हो इस पर होगा काम- डीआईजी

 वहीं आगे संजीव कुमार ने कहा कि बाबा नगरी होने की वजह से देश विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. पुलिस और पब्लिक का संबंध अच्छा हो, इसके लिए कार्य किये जायेंगे ताकि भयमुक्त समाज का निर्माण हो सके.

6 जिलों के पुलिस पदाधिकारी मिलकर कार्य करेगी- डीआईजी

 डीआईजी संजीव कुमार ने कहा कि भयमुक्त समाज के लिए रेंज के सभी 6 जिलों के पुलिस पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे, लेकिन इसके लिए आम लोगों का सहयोग भी अपेक्षित है. इस क्षेत्र में साइबर क्राइम एक बड़ा मुद्दा है. साइबर अपराध पर अंकुश लगे इसके लिए हर संभव प्रयास होगा. स्वच्छ पुलिसिंग के साथ भयमुक्त समाज का निर्माण किया जाएगा.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:DIG Sanjeev KumarDIG Sanjeev Kumar dumkaDIG Sanjeev Kumar jharkhandDIG Sanjeev Kumar newsDIG Sanjeev Kumar news todaydumka newsdumka news todayjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.