✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ढुल्लू समर्थक-रणविजय पुत्र विवाद :"शान" पर आंच की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर आई, दोनों के समर्थक कर रहे दना दन पोस्ट

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:59:47 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के प्रभातम  मॉल में शुक्रवार की देर रात को सांसद ढुल्लू  महतो समर्थक प्रेम महतो  और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर  सिंह में हुई  भिड़ंत में "शान" की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर आ गई है. ढुल्लू -रणविजय के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी  कर रहे है. दोनों के समर्थको में पोस्ट डालने की होड़ मची हुई है.  सांसद  के एक समर्थक जयंत  सिंह चौधरी ने सोमवार को एक पोस्ट डाला है.  पोस्ट में कहा है कि धनबाद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हमारे लोकसभा सांसद का फर्जी चैट वायरल कर एक युवक  खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहा  है.  जो पूरी तरह से निंदनीय और शर्मनाक है.  यह  युवा काले रंग की 5 से 10 गाड़ी लिए बिना अनुमति के सड़कों पर घूमता है.  हूटर  बजाता है और बार-बार कानून का उल्लंघन करता है.  इसका उद्देश्य लोगों में दहशद  फैलाना और खुद को प्रभावशाली साबित करना है.  ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ,ताकि कानून -व्यवस्था बनी रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस करे.  प्रशासन इस मामले में तत्काल संज्ञान ले.इधर ,रणविजय समर्थक भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है. सांसद ढुल्लू महतो को चुनौती दे रहे है. 

रणविजय सिंह के समर्थक भी कर रहे पोस्ट ,तो सांसद समर्थक भी पीछे नहीं 

इधर रणविजय सिंह के एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है. यह पुराना वीडियो है. यह वीडियो रणविजय सिंह के समर्थन में है.यह वीडियो कोई विवेक सिंह क्षत्रिय की ओर से डाला गया है. दरअसल, कथित रूप से सांसद  का एक फर्जी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  इस संबंध में सांसद  की ओर से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन उनके समर्थक फर्जी चैट वायरल करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिए है. रणविजय सिंह भी खुद कुछ नहीं कह रहे ,लेकिन उनके समर्थक भड़ास निकाल  रहे है.   यह मामला शुक्रवार की रात प्रभातम  मॉल में हुई टकराहट से जोड़कर देखा जा रहा है.  दरअसल, शुक्रवार की रात कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर  सिंह और भाजपा सांसद ढुल्लू  महतो के समर्थक प्रेम महतो के बीच भिड़ंत हो गई. 

निजी बॉडी गार्डो का एक्शन भी बना कारण 

कहते है कि  रणवीर  सिंह  के निजी बॉडी गार्डो के एक्शन से प्रेम महतो नाराज हो गए. उस समय प्रेम महतो के पारिवारक सदस्य भी साथ थे. तो रणवीर  सिंह  के साथ भी परिवार के लोग थे. मॉल में गाड़ी एंट्री की बात पर  दोनों आमने-सामने हो गए.  रणवीर सिंह के निजी बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो पर गाडी हटाने का   दबाव बनाया, इससे बात बिगड़ गई.  फिर तो दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए.  प्रेम महतो के समर्थक मॉल  के अंदर फिल्म देख रहे रणवीर सिंह को बाहर निकालने  की मांग करने लगे.  यह  हंगामा आधे घंटे से अधिक तक चलता रहा.  उसके बाद हंगामा जब बढ़ गया तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति पर काबू पाया.  प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि  रात के लगभग 9 और 10 बजे के बीच रणवीर सिंह  पूरी फ़ौज  के साथ गाड़ियों से एक गेट से घुस रहे थे.  इसी बीच दूसरी ओर से प्रेम महतो की स्कॉर्पियो आ रही थी. 

गाड़ी आमने -सामने होने पर बढ़ा विवाद 
 
दोनों की गाड़ी आमने-सामने होने पर रणवीर सिंह और उनके बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो को गाड़ी पीछे करने का दबाव बनाया.  लेकिन प्रेम महतो गाड़ी पीछे नहीं की.  वह गाड़ी नहीं हटाने की बात पर अड़  गए.  इस बात पर दोनों में तीखी बहस हुई.  इसके बाद सैकड़ो की संख्या में प्रेम महतो  के समर्थक पहुंच गए.  उसके पहले रणवीर सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देखने मॉल के अंदर चले गए.  प्रेम महतो के समर्थक मॉल  पहुंचे और रणवीर सिंह को बाहर निकालने की बात कहते हुए मॉल के मुख्य गेट पर जुट गए.  उनका कहना था कि जब तक रणवीर सिंह बाहर नहीं आएगा, वह लोग वापस नहीं जाएंगे.  हंगामे की सूचना पर बरवाअड्डा  पुलिस, धनबाद पुलिस और कई पेट्रोलिंग गाड़ियां मॉल  परिसर पहुंची.  काफी मशक्कतके बाद पुलिस ने प्रेम महतो  के समर्थकों को वापस जाने के लिए मनाया.


रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadWiwadDhullu MahatoRanvijay singhSocial media

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.