✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ढुल्लू महतो VS जलेश्वर महतो : तीसरे गवाह का बयान दर्ज, जानें बूथ 181 के पोलिंग एजेंट ने कोर्ट में क्या कहा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:56:49 PM

रांची(RANCHI): झारखंड हाईकोर्ट में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. अदालत के समक्ष तीसरे गवाह का बयान दर्ज किया गया. ढुल्लू के गवाह बूथ नंबर 181 के पोलिंग एजेंट कमल महतो की गवाही दर्ज की गई. अपनी गवाही में कमल महतो ने अदालत के समक्ष कहा कि वह जिस बूथ पर थे, वहां शांतिपूर्ण मतदान हुआ था. सुबह से लेकर शाम को निर्धारित समय तक मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई थी. ढुल्लू महतो की ओर से अधिवक्ता अजय शाह और विभास सिन्हा ने पक्ष रखा. जलेश्वर महतो की ओर से अधिवक्ता अरविंद लाल ने बहस की. अब कोर्ट में अगले गवाह का बयान 17 फरवरी को दर्ज होगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके चौधरी के कोर्ट में जलेश्वर महतो की याचिका पर सुनवाई हुई.

जलेश्वर महतो ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है

बता दें कि 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के बीच बाघमारा विधानसभा सीट के लिए कड़ा मुकाबला हुआ था. ढुल्लू महतो मात्र 824 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए थे. ढुल्लू के निर्वाचन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जलेश्वर महतो ने ढुल्लू महतो के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. प्रार्थी ने ढुल्लू पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रद्द करने और रिकाउंटिंग की मांग की है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Tags:Dhullu Mahato VS Jaleshwar MahatoJaleshwar MahatoDhullu MahatoStatement of third witness recordedpolling agent of booth 181 said in the court

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.