✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD!!एसएनएमएमसीएच की व्यवस्था होगी सुदृढ़,15 नवंबर से बदलने लगेगी तस्वीर 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:56:05 PM

 धनबाद(DHANBAD) | शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए  गुरुवार को उपायुक्त  वरुण रंजन की अध्यक्षता में एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य, अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड आर्डर के साथ  बैठक की गई. बैठक में एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक ने अलग-अलग विभागों में आवश्यक मशीनों की मांग से संबंधित उपायुक्त को एक रिपोर्ट सौपी.  उपायुक्त  ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार जिले के फंड से अस्पताल की बुनियादी सुविधा, मशीनों की कमी को 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की.  उन्होंने एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक से कैथलैब में इमरजेंसी वार्ड की शिफ्टिंग से संबंधित जानकारी मांगी.  एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक ने बताया कि शिफ्टिंग की तैयारी शुरू की जा चुकी है.  जल्द ही सेंट्रल इमरजेंसी को कैथलैब में शिफ्ट किया जाएगा. 

15 अक्टूबर तक सेंट्रल इमरजेंसी को कैथलैब में शिफ्ट करे 

 उपायुक्त ने 15 अक्टूबर तक सेंट्रल इमरजेंसी को कैथलैब में सुचारू रूप से शुरू करने को कहा. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अत्यधिक भीड़ होने से परेशानियों से संबंधित उपायुक्त को अवगत कराया.  उपायुक्त ने  जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करने का  दिशा निर्देश दिया.  उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होने से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ काफी कम हो जाएगी, जिसका फायदा आम लोगों को होगा.  उन्हें लाइन में लगाने की समस्याओं से राहत मिलेगी और उनका काफी समय बची.  साथ ही उपायुक्त द्वारा अस्पताल में ई-हॉस्पिटल की सुविधा शुरू करने को भी कहा गया. 

पहले फेज में मशीनों की कमी एवं आधारभूत संरचना ठीक होंगे 

उपायुक्त  ने कहा कि पहले फेज में एसएनएमएमसीएच के मशीनों की कमी एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य किए जाएंगे.  वही बचे हुए काम अगले फेज में होंगे.  उन्होंने कहा कि धनबाद जिले से कई पेशेंट अन्य शहरों में रेफर किए जाते है. जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था यहां सुनिश्चित करेगा , जिससे कि मरीज को समुचित इलाज यहां मिल सके एवं उन्हें किसी अन्य शहर में रेफर ना करना पड़े. इसके अलावे बैठक में ड्रेन की सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, प्रतिदिन अलग रंग के चादर लगाने, बिजली, वायरिंग, इंटरनल रोड, लॉन्ड्री मशीन, खिड़कियों में नेट लगाने, दवाओं की कमी को पूरा करने, पेशेंट के नाम, रूम नंबर के साथ बॉर्डर पर अंकित करने, एक्सेस कंट्रोल करने, अस्पताल परिसर में दीदी कैफे चालू करने पर चर्चा की गई. मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉक्टर ज्योति रंजन, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मौजूद रहे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadSnmmchDCReportarrangements

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.