☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के युवक को बिहार में मारी गई गोली, जानिए क्या है पूरा मामला 

धनबाद के युवक को बिहार में मारी गई गोली, जानिए क्या है पूरा मामला 

धनबाद(DHANBAD) : भागा दो नंबर संतोषी मंदिर के समीप रहने वाले वीरेंद्र सिंह के बेटे प्रकाश सिंह को बिहार के आरा में गोली मार दी गई. धनबाद में उनकी मौत हो गई है. वह पारिवारिक जमीन विवाद को सुलझाने अपने पैतृक निवास गए थे, जहां उन्हें गोली मारी गई. तत्काल उन्हें पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से रेफर कराकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें धनबाद के SNMMCH ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. सरायढेला  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. उसके बाद आज उनका मोहलबनी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया.  

फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे प्रकाश

प्रकाश बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे. इस घटना से उनकी पत्नी प्रियंका सिंह, भाई अमित सिंह, मां किरण सिंह, पिता बिरेंद्र सिंह और बहन पूजा का रो रो कर बुरा हाल है. 5 माह पूर्व प्रकाश सिंह की  शादी हुई थी. सूचना के अनुसार शिवपुर में जमीन को लेकर अपने रिश्तेदारों के बीच बैठक चल रही थी तभी किसी ने गोली चला दी और गोली प्रकाश को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए.  वहां से परिजनों ने उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया, बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को बंगाल के दुर्गापुर मिशन अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में स्थिति खराब होने के बाद धनबाद के SNMMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. 

 

Published at:19 Oct 2022 06:46 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.