धनबाद(DHANBAD): त्योहारी सीजन में आम आदमी को झटके पर झटका. इन झटकों से आम लोगों की 'थालीनॉमिक्स' बिगड़ सकती है. देश में पहले से ही खुदरा महंगाई दर अपनी ऊंचाई पर कायम है. ऐसे में सुधा दूध के बाद अमूल डेयरी ने भी अपने ब्रांड के कुछ चुनिंदे दूध की कीमत में अचानक से वृद्धि कर दी है. शनिवार को लोगों को अधिक कीमत पर दूध मिले. सुधा ब्रांड ने भी दो -तीन रुपए अपने पैकेट बंद दूध को महंगा कर दिया है. कोयलांचल में यह दर 11 अक्टूबर से लागू कर दी गई है. पिछले डेढ़ साल में दूध की कीमतों में 6 से ₹9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. वैसे सुधा ब्रांड के दूध छोड़कर अन्य ब्रांड की कीमत में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार अमूल दूध के पांच ब्रांड हैं, जिनमें तीन के मूल्य में वृद्धि की गई है.
अमूल ने शनिवार को बढ़ाया दाम
यह वृद्धि शनिवार से अचानक हुई. इसके पहले अगस्त महीने में अमूल ने कीमतों में वृद्धि की थी. इसके पहले मार्च में भी दूध की कीमत बढ़ाई गई थी. इस त्योहारी सीजन में दूध की बढ़ती कीमत घर का बजट बिगाड़ सकती है. वैसे महंगाई दर लगातार रिजर्व बैंक के निर्धारित लक्ष्य से अधिक बनी हुई है. सितंबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 7.41 फीसदी थी. अगस्त में यह 7 फ़ीसदी थी. अगर खाद्य पदार्थों की महंगाई दर पर गौर किया जाए तो स्थिति और भी खराब है. सितंबर 22 में फूड प्राइस इंडेक्स 8. 60 फीसदी रही ,वही अगस्त 22 में यह 7.62 अंकित की गई. फिलहाल त्योहारी सीजन चल रहा है ,दुर्गा पूजा बीता ,अब दीपावली और महापर्व छठ आने ही वाले है. ठीक ऐसी समय यह मूल्य बृद्धि लोगो को भरी पड़ेगी. कोरोना के बाद से वैसे ही लोगो का 'थालीनॉमिक्स' बिगाड़ा हुआ है. अब बढ़ते बोझ को कितना लोग सहन कर पाएंगे ,यह देखने वाली बात होगी. वासे आपको बता दे कि धनबाद ज़िले में प्रतिदिन लगभग 75 से 80 हज़ार पैकेट बंद दूध की खपत होती है.
