✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के SSLNT महिला कॉलेज का होगा विस्तार,जानिए कहां मिली है जगह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:12:22 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सबसे पुराने महिला कॉलेज एस एस एल एन टी कॉलेज का विस्तार होगा .कॉलेज को धनबाद पॉलिटेक्निक की 10 एकड़ जमीन हस्तांतरित कर दी गई है. इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. योजना के मुताबिक वहां नए भवन का निर्माण कर छात्राओं को हुनरमंद बनाने के लिए स्किल सेंटर खोला जाएगा. कॉलेज के b.Ed कोर्स को भी नए कैंपस में शिफ्ट किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक कई वोकेशनल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे. इतना ही नहीं, यहां और भी पढ़ाई शुरू करने पर भी कॉलेज प्रशासन विचार कर रहा है. कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि जगह की कमी कॉलेज के विकास में बड़ी बाधा थी, जो अब दूर हो गई है. जानकारी के अनुसार महिला कॉलेज प्रबंधन जल्द ही जमीन को अपने कब्जे में लेगा. महिला कॉलेज  की यह बहुत पुरानी मांग थी कि कॉलेज के विस्तार में जगह बाधा पैदा कर रही है और इसके लिए लगातार सरकार से पत्राचार किया जा रहा था. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने जमीन हस्तांतरण करने का आदेश दिया था.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.