✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के धीरज की आवाज का कायल हुआ Indian Idol, उदित भी हुए फैन

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 4:26:47 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल नगरी धनबाद का नाम इन दिनों देशभर में गूंज रहा है. वजह हैं शहर के होनहार गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने देश के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो Indian Idol सीजन-16 के टॉप-12 में अपनी जगह बनाकर पूरे झारखंड को गर्व का अवसर दिया है. अब वे लाइव गाला राउंड में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे. शो का प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे Sony Entertainment Television पर किया जाएगा. इस बार पहले गाला राउंड को “प्रीमियम पार्टी राउंड” नाम दिया गया है, जहां मुकाबला और भी कड़ा हो चुका है.

अभिषेक की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि संघर्ष और सपनों की एक प्रेरक कहानी है. उनके पिता अजय शाह पिछले दो दशकों से अधिक समय से धनबाद के सरायडेला, जगजीवन नगर इलाके में एक ठेले पर गुपचुप बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. उनका सपना था कि बेटा संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए और आज वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है.

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक DAV Public School Baniyahir में हुई. इसके बाद कक्षा 5 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने DAV Public School Dhanbad से पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली गए, जहां से उन्होंने एमए की डिग्री हासिल की. उनके पिता बताते हैं कि अभिषेक को बचपन से ही संगीत से गहरा लगाव था. मात्र पांच वर्ष की उम्र में उन्होंने सुरों की दुनिया में कदम रख दिया था. मंदिरों, जागरण और विभिन्न स्टेज शो में प्रस्तुति देते हुए उन्होंने अपने हुनर को निखारा.

उनकी संगीत यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके पहले गुरु और मामा पंकज सांवरिया की रही, जिन्होंने उन्हें संगीत की बुनियादी शिक्षा दी. आगे चलकर निरंतर रियाज, मंच अनुभव और मार्गदर्शन ने उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाई दी. वे अब तक दिग्गज गायक Udit Narayan और Shreya Ghoshal के साथ भी मंच साझा कर चुके हैं.

अभिषेक के पिता बताते हैं कि गाला राउंड बेहद चुनौतीपूर्ण है और उनका बेटा दिन में लगभग 18 घंटे तक अभ्यास करता है. हर सुर और हर शब्द को परफेक्ट बनाने के लिए वह पूरी लगन से जुटा हुआ है. अभिषेक का कहना है कि जल्द ही शो में वोटिंग लाइन खोली जाएगी, इसलिए वे धनबाद और झारखंडवासियों से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक वोट देकर उनका हौसला बढ़ाएं.

Tags:DheerajDheeraj kumarIndian Idol Season 16Indian IdolshowDhanbad's son Dheeraj brought glory to his family by winning the showTop-12JharkhandDhanbadthe coal mining citySony Entertainment TelevisionUdit NarayanShreya Ghoshalsinger

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.