✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद का सदर अस्पताल: आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कैसे दे रहा नया जीवन,बढ़ रहा भरोसा!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 5:45:38 PM

धनबाद(DHANBAD):  सदर अस्पताल में आम जनमानस, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों, को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रही हैं.  इस क्रम में एक गरीब महिला का टोटल एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन निःशुल्क किया गया. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि  प्रमिला देवी (46), पति लगन रवानी, जो अत्यधिक मासिक रक्तस्राव (मेनोरेजिया) से पीड़ित थीं, उपचार के लिए  सदर अस्पताल पहुंचीं। उनका परिवार छोटा नागरी का रहने वाले है और निम्न आर्थिक वर्ग से संबंधित है.  उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जिसके कारण वे निजी अस्पताल में उपचार कराने में असमर्थ थीं।

परामर्श के उपरांत उनके बच्चेदानी में कई गांठ मिले।  चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी.  तत्पश्चात 20 मार्च को उनका सफल ऑपरेशन किया गया तथा आज दिनांक 28 मार्च को उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई.  उन्होंने अपना संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्राप्त किया।  उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निजी अस्पताल में इसी उपचार पर लगभग ₹40,000 का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था. 

इसी प्रकार, एक अन्य मरीज, झुपरी देवी, आयु 60 वर्ष, पति दर्शन महतो,  निवासी महाराजगंज, जिन्हें टीबीया एवं फिबुला की निचली हड्डी में फ्रैक्चर की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था, का सफल उपचार किया गया.  उन्होंने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश से परामर्श लिया तथा उनके द्वारा टीबीया का नेलिंग एवं फिबुला का प्लेटिंग की शल्य प्रक्रिया की गई.  उनका उपचार भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किया गया.  आज उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई.  

उन्होंने अस्पताल एवं चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि निजी अस्पताल में इस उपचार पर लगभग ₹50,000 से ₹60,000 तक का खर्च आता, जो उनके लिए अत्यंत कठिन होता। सदर अस्पताल, धनबाद इस प्रकार निरंतर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Tags:DhanbadJharkhandSadar aspatalChikitsaMarij

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.