धनबाद:झारखंड में शुक्रवार का दिन आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम रहा.शुक्रवार की देर रात केवल आईएएस ही नहीं बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों की भी ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी को पलामू का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा लगभग चार दर्जन आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है .शुक्रवार को ही 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिससे कई जिलों के डीसी बदल गए हैं .आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की पूरी सूची नीचे देखी जा सकती है.