✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के नए उपायुक्त ने लिया पदभार, पढ़िए 54वें डीसी बनने के बाद क्या दिया भरोसा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:02:02 AM

धनबाद (DHANBAD) : नए उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को धनबाद के 54वें डीसी  के रूप में  पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर उपायुक्त ने पदभार संभाला. निवर्तमान उपायुक्त ने नए उपायुक्त को शुभकामनाएं दी. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता होगी.  

साथ ही कहा कि जिले की जो समस्याएं सामने आएंगी, उनका  इमानदारी पूर्वक समाधान करने का प्रयास होगा. निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा. धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा. साथ ही कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए. कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किये. मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही. उसके समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाए गए. 

इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया. इस अवसर अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था)  पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. 

Tags:DhanbadDCKaryabharSandeshkaam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.