☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

H3N2 की पहचान के लिए जागा धनबाद का स्वास्थ विभाग, बचाव एवं रोकथाम की बढ़ी सक्रियता

H3N2 की पहचान के लिए जागा धनबाद का स्वास्थ विभाग, बचाव एवं रोकथाम की बढ़ी सक्रियता

धनबाद(DHANBAD): बुधवार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में H3N2 की पहचान, बचाव एवं रोकथाम को लेकर बैठक की गई. मौसमी इन्फ्लुएंजा, वायरस (HIN1,H3N2) के संबंध में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त दिशानिर्देश के अनुपालन एवं इस संदर्भ में आईएलआई/एसएआरआई(ILI/SARI) केस के प्रबंधन तथा एक्टिव सर्विलेंस के संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निहित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश में आईएलआई/एसएआरआई(ILI/SARI) के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, इनमें से कुछ स्थानों में H3N2 वायरस संक्रमण की अधिकता चिंता का विषय है.

सरकार के निर्देशों का हर हाल में हो पालन

इस संबंध में H3N2 की पहचान, बचाव एवं रोकथाम से संबंधित राज्य से प्राप्त विस्तृत दिशानिर्देश सभी को प्राप्त हुए है. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने उक्त दिशानिर्देश में निहित सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ हीं अपने क्षेत्र में आईएलआई/एसएआरआई(ILI/SARI) के मरीजों की विशेष निगरानी करते हुए आई.डी.एस.पी. के IDSP-IHIP पोर्टल में इसकी प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.  ताकि आईएलआई/एसएआरआई(ILI/SARI) के केसेस की अनुपातिक ट्रेंड एनालिसिस की जा सके एवं संदिग्ध SARI केस की सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजी जा सके.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह

Published at:22 Mar 2023 08:29 PM (IST)
Tags:dhanbad newsdhanbad health departmentH3N2 CASE
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.