✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद हजरा हॉस्पिटल अग्निकांड : स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को बंद करने का दिया आदेश, पचास हजार का लगाया जुर्माना

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:56:01 PM

धनबाद(DHANBAD): 28 जनवरी" 2023 की  उस काली रात को कम से कम धनबाद तो नहीं भूल पाएगा.  उस रात आरसी हजरा मेमोरियल हॉस्पिटल में लगी आग से पांच लोगों की मौत हो गई थी.  धनबाद के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित इस आरसी हजरा मेमोरियल हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने बंद करने का आदेश दिया है.  संचालक पर ₹50000 का जुर्माना भी लगाया गया है.  28 जनवरी 2023 को जिनकी मौत हुई थी, उनमें डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा  हाजरा सहित पांच लोग शामिल थे.  हादसे की जांच के बाद सामने आया था कि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन की अवधि खत्म हो चुकी थी और फायर एनओसी भी नहीं लिया गया था.  फायर फाइटिंग सिस्टम भी दुरुस्त नहीं था.  स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह  कार्रवाई की है. 

पचास हज़ार का फाइन भी किया गया है 
 
संचालक को कहा गया है कि आवासीय परिसर में अस्पताल या ओपीडी का काम बंद करे.  28 जनवरी "2023 को घटना हुई थी और अब जाकर स्वास्थ्य विभाग जागा है.  डॉ विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा  हाजरा का घर और हॉस्पिटल दोनों एक ही परिसर में थे.  पहले घर में आग लगी, जिसके बाद धीरे-धीरे अस्पताल तक फैल गई.  इस दौरान घर में मौजूद डाक्टर दंपती  सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी.  आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन उसके पहले डॉक्टर विकास हाजरा सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी.  इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी.  

डॉक्टर दंपती सहित पांच की हो गई थी मौत 

आग लगने  के बाद  अस्पताल कर्मियों ने लोगों को  बचाने के क्रम में  किसी तरह डॉक्टर विकास हाजरा के कमरे  के अंदर के घुसे तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर विकास हाजरा आग  से बचने के लिए बाथरुम में नहाने वाले पानी के टब  में अपने को डुबोये  हुए थे.  लेकिन आग लगने के कारण कमरे में इतनी अधिक गैस फैल गई थी कि उनका थम  घुट  गया था. किसी तरह उन्हें बाहर निकाला  गया.  फिर दूसरे कमरे में जाकर देखा तो डॉक्टर प्रेमा  हाजरा आग  से बचने के लिए कंबल में लिपटी हुई थी.  हाज़रा  मेमोरियल अस्पताल का निर्माण स्वर्गीय डॉक्टर केके  हाजरा ने 1982 में किया था.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhand newsdhanbad newsDhanbad Hazra Hospital fire incidentHazra Hospital dhanbadhealth department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.