✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के पांच हज़ार लोग टिकट कन्फर्मेशन की आस में ,जानिये क्या है ट्रेनों की हालत 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:19:49 PM

धनबाद(DHANBAD): दिवाली के बाद और छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में पांच हज़ार सेअधिक यात्री अपनी टिकट के कंफर्म होने का इंतजार कर रहे है. उत्तर बिहार की ट्रेनों में नो रूम का बोर्ड लग गया है. धनबाद से खुलने या यहां से गुजरने वाली बिहार के किसी भी ट्रेन में 25 से 28 अक्टूबर के बीच किसी भी श्रेणी में कोई जगह खाली नहीं है. पहले से ही लोग ट्रेनों में एडवांस बुकिंग शुरू करा दिए थे. धनबाद के लोग इस हालत का अंदाज करते हुए पहले से ही ट्रेनों में अपनी व्यवस्था कर ली थी. हालत तो यह है कि दिवाली के दिन भी गंगा दामोदर को छोड़ बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग है. उत्तर बिहार जाने वालों की लंबी लाइन है. अगर उन्हें ट्रेन से यात्रा करनी होगी तो या तो तत्काल कोटे का इंतजार करना होगा अथवा सड़क मार्ग को चुनना होगा.

जानिए ट्रेनों की क्या है वर्तमान हालत 

धनबाद-पटना गंगा दामोदर : 25 से 28 अक्तूबर को वेटिंग,धनबाद-पटना एक्सप्रेस : 25 से 28 अक्तूबर को हर श्रेणी में फुल,हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस : 29 अक्तूबर तक किसी भी दिन सीट खाली नहीं,सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस : छठ के दौरान 24 व 27 अक्‍तूबर को चलेगी, दोनों दिन जगह खाली नहीं राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 26 व 28 अक्‍तूबर को चलेगी, दोनों दिन लंबी वेटिंग,हैदराबाद-रक्‍सौल एक्‍सप्रेस : 29 अक्तूबर को चलेगी, किसी क्लास में सीट खाली नहीं,रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस : अक्तूबर में किसी भी दिन सीट उपलब्ध नहीं,रांची-गोड्डा एक्सप्रेस : छठ के दौरान 25, 27 व 29 अक्तूबर को चलेगी, किसी दिन सीट खाली नहीं,हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस : स्लीपर में दिसंबर से पहले जगह नहीं.  

इस साल क्यों नहीं जुड़ेगी अतिरिक्त बोगी 

हर साल बिहार की ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जोड़ कर वेटिंग वाले यात्रियों की सीट कंफर्म की जाती थी, लेकिन इस वर्ष ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जुड़ने की संभावना काफी कम है. ज्यादातर ट्रेनें एलएचबी बोगियों के साथ चल रही है.  इन ट्रेनों में पहले से अधिकतम कोच लगे है.  लिहाजा, इन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जोड़ने की गुंजाइश खत्म हो चुकी है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.