✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की गिरती कानून- व्यवस्था: भाजपा भी अब पकड़ेगी आंदोलन की राह 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:07:42 PM

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में गिरती कानून- व्यवस्था को लेकर अब भाजपा भी कमर कस ली ही.   घोषणा हुई है कि छठ पूजा के बाद विशाल जान आक्रोश रैली, प्रदर्शन करेगी.  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह  की अध्यक्षता में  प्रदेश कार्य समिति सदस्यों ,जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह  ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड की विधि -व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.  जिस व्यवस्था का काम आम लोगों और व्यापारियों की रक्षा करना था,वह व्यवस्था अवैध खनन के व्यापार को संरक्षण देने में और बढ़ाने में लगी हुई है.  झारखंड की हेमंत सरकार के कार्यकाल में अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है.  हत्या,अपहरण, लूटपाट तेजी से बढ़ रहे है. आम जनता भयाक्रांत है,व्यापारियों को खुलेआम धमकी दी जा रही है.  व्यापारियों पर जानलेवा हमले  किये  जा रहे है.  व्यापार प्रभावित हो रहा है और धनबाद पूरी तरह अशांत हो गया है.  आज धनबाद का जो माहौल हो गया है ,वह माहौल आज तक कभी दिखाई नहीं पड़ा था. खुलेआम अपराधी  तांडव कर रहे है.

पूरे  झारखंड में पड़ेगा असर 

 ऐसे में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर के द्वारा जन आक्रोश प्रदर्शन से प्रदेश की सरकार को  नींद से जगाने का काम होगा. भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष  चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहती है और जब-जब भी धनबाद में जनता और व्यवसायियों पर जुल्म  हुआ है ,भारतीय जनता पार्टी ने अपने राजनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए प्रशासन को जगाने का काम किया है. इस आंदोलन से न केवल धनबाद का प्रशासन बल्कि पूरे राज्य के  प्रशासन और सरकार पर असर पड़ेगा.   छठ पर्व के बाद विशाल जन आक्रोश आंदोलन भाजपा करेगी.  जिसमें धनबाद के सांसद  पशुपतिनाथ सिंह , धनबाद के विधायक  राज सिंहा , बाघमारा के विधायक  ढुल्लू महतो , धनबाद नगर निगम के निवर्तमान महापौर  चंद्रशेखर अग्रवाल  ,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह  तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता गण शामिल होंगे. प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला प्रारंभ के दिनों से ही आंदोलन करती आई है और यह आंदोलन हेमंत सरकार की खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन साबित होगा. प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश राही ने कहा कि बिगड़ी  कानून- व्यवस्था से विकास कार्य भी प्रभावित होते है. 

बैठक में मौजूद रहे नेता 

 प्रदेश की सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में विधि व्यवस्था और विकास कार्य दोनों ध्वस्त हो गए है. प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि  आम लोगों के बीच में अपराधियों का खौफ हो गया है.  इसे समाप्त करने की आवश्यकता है. भारतीय जनता पार्टी जनता के हित के लिए हमेशा संकल्पित होकर खड़ी रहती है. प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रियंका पाल ने कहा कि भाजपा जिला महानगर नगर के द्वारा जनहित की रक्षा के लिए होने वाला जन आक्रोश प्रदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं और जन सहभागिता से ऐतिहासिक और निर्णायक होगा.  बैठक में जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून,धनेश्वर महतो,उमेश यादव,जिला मंत्री महेश पासवान,सुमन अग्रवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव,जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी,किसान मोर्चा के जिला अनिल सिंहा,चंद्रशेखर मुन्ना, राज किशोर जेना,जितेंद्र मालाकार,रामदेव महतो,निर्मल प्रधान,तमाल राय, राजकुमार मंडल,मौसम सिंह,आनंद खंडेलवाल,सुमन सिंह,शेखर सिंह,पप्पू सिंह,अरुण साव,राजाराम पासवान,संतोष शर्मा, स्वरूप भट्टाचार्य,सदानंद बरनवाल,गुड्डू वर्मा,नीरज सिंहा,उमेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadBJPandolanbaithaknirnay

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.