✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सेंटर पॉइंट मॉल के कचरे में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:49:50 AM

धनबाद (DHANBAD) : शहर की ह्रदय स्थली बैंक मोड़ स्थित सेंटर पॉइंट मॉल में सोमवार की देर शाम तीसरे तल्ले में अचानक आग लग गई. इसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. वहीं  कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि आगलगी में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई.

सिगरेट या माचिस की तीली से आग लगने की आशंका

घटनास्थल पर पहुंचे बैंक मोड़ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि  तीसरे तल्ले में रखे कचरे के ढेर पर किसी ने लापरवाही पूर्ण जलती सिगरेट या माचिस की तीली फेंक दी थी. जिस कारण उसमें आग लग गई. कर्मचारियों की तत्परता से शीघ्र आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने विगत दिनों भीषण अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी तंत्र के साथ-साथ आम जनता को भी जागरूक होना होगा. लोगों की जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे सकता है. अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिली, दो अग्निशमन वाहन लेकर से बैंक मोड़ सेंटर पॉइट पहुंच गए. विभाग के कर्मचारियों ने तीसरे तल्ले पर जाकर मुआयना किया और बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है और किसी प्रकार का अब कोई खतरा नहीं है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Dhanbad's Center Point Mall's garbage caught firedhanbad newsdhanbad city centre malljharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.