✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सेंटर पॉइंट मॉल में एक बार फिर लगी आग, कोई हताहत नहीं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:56:19 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में आग क्या करेगी, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है. हर दूसरे तीसरे दिन आग लगी की घटनाएं हो रही हैं. कुल 19 जाने  लेने के बाद भी आग शांत नहीं हो रही है. शनिवार की रात धनबाद के एक बहुत बड़े मॉल सेंटर प्वाइंट में आग लग गई. आग एक ही दुकान में लगी. संयोग अच्छा था कि आग बुझाने के उपकरण से आग पर काबू पा लिया गया. दुकान अभी खुली हुई थी. लोग सजग और जागरूक थे. इसलिए आग पर काबू पा लिया गया. अगर आग देर रात को लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

कचरे के ढेर में लगी थी आग 

इसके पहले भी सेंटर प्वाइंट मॉल के कचरे में आग लगी थी. उस समय भी शहर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था और आज भी अफरा-तफरी मच गई.  सेंटर प्वाइंट मॉल में आग लगने की सूचना जंगल की आग की तरह फैली. मॉल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. जो जिस हालत में था दौड़ा-दौड़ा मॉल परिसर पहुंचा. धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी सूचना पाकर पहुंचे लेकिन उसके पहले आग बुझा ली गई थी.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:dhnabaddhanbad centre point malldhanbad mall firedhanbad fire incidentdhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.