✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : शराब के नशे में ट्रैफिक पुलिस से भिड़े युवक, वर्दी फाड़ी और दी धमकी, दोनों पहुंचे जेल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 5:39:14 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी करना दो युवकों को भारी पड़ गया. गुरुवार देर रात धनबाद थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में धुत दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक विभाग की टीम देर रात वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक ब्रेजा कार में सवार दो युवकों को रोककर जांच की गई. जांच के दौरान दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए. पुलिस ने जब जुर्माना भरने की बात कही तो दोनों युवक भड़क उठे और मौके पर ही हंगामा करने लगे. आरोप है कि युवकों ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी. इतना ही नहीं, उन्होंने राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली. सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिमेष सिंह राजपूत और बिपुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बिपुल कुमार एक निजी बैंक में मैनेजर हैं, जबकि अनिमेष सिंह होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. वहीं जेल ले जाए जाने के दौरान आरोपी अनिमेष सिंह राजपूत ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:Dhanbaddhanbad newsdhanbad latest newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.