☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: कर्ज में डूबे पति ने मायके से पत्नी को लाकर कर दी हत्या, अब बिहार से हुआ गिरफ्तार

Dhanbad: कर्ज में डूबे पति ने मायके से पत्नी को लाकर कर दी हत्या, अब बिहार से हुआ गिरफ्तार

धनबाद(DHANBAD): क्या आप कभी सोच सकते हैं कि  पत्नी नाराज होकर मायके चली जाए और पति उसे सिर्फ मर्डर करने के लिए लेकर आए और उसकी हत्या कर दे.  फिर फरार हो जाए.  जी हां -धनबाद के पुटकी में ऐसा ही कुछ हुआ है.  कर्ज में डूबे पति ने मायके से पत्नी को लाकर उसकी हत्या कर दी. जिस दिन लाया ,उसी दिन मर्डर कर दिया.  हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुटकी के श्रीनगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी ललन पासवान को पुलिस ने बिहार के नवादा के गांव से गिरफ्तार कर लिया है. ललन पासवान ने स्वीकार किया है कि उसने साइकिल के पैडल  और तराजू के बटखरे  से मार- मार कर  पत्नी मीरा देवी की हत्या की थी. 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साइकिल का खून लगा पैडल  और खून से सना बटखरा बरामद कर लिया है. डीएसपी ला एंड  आर्डर ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 8 नवंबर की  रात ललन ने अपनी पत्नी की  निर्मम हत्या कर दी थी.  उसी  दिन सुबह में वह अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था. आरोप था कि ललन पासवान शराब पीने का आदी था.  जिसके कारण उसके सिर पर कर्ज भी चढ़ गया था.  फिर पता नहीं क्या हुआ, उसने पत्नी को मायके से लाकर उसकी हत्या कर दी. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गोपालीचक  दो नंबर निवासी मृतिका  के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति और अन्य को नामजद आरोपी बनाया था. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:11 Nov 2024 06:06 PM (IST)
Tags:DhanbadMurderBiharPoliceArrestingMurder in DhanbadHusband kill his wifeCrime newsDhanbad police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.