✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में मातम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:23:48 PM

TNP DESK- धनबाद  जिले के खानुडीह रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. आनंद विहार–संत्रागाछी एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को आरपीएफ और बाघमारा पुलिस की मदद से बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान रिंकी पाठक (निवासी – पारसनाथ) के रूप में हुई है. उनके पति सुनील पाठक धनबाद स्थित BCCL कोयला भवन में कार्यरत हैं. जानकारी के अनुसार रिंकी पाठक पारसनाथ स्टेशन से गलती से गलत ट्रेन आनंद विहार एक्सप्रेस में सवार हो गई थी. खानुडीह स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने ट्रेन से उतरने की कोशिश की तभी पैर फिसलने से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे जहां माहौल गमगीन हो गया. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई.

रिपोर्ट: नीरज कुमार 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsWoman dies after falling from trainट्रेन से गिरकर महिला की मौत

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.