☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: पत्नी गई थी मायके और पति की हो गई संदेहास्पद मौत,जानिए डिटेल्स 

DHANBAD: पत्नी गई थी मायके और पति की हो गई संदेहास्पद मौत,जानिए डिटेल्स 

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बाबूडीह  के एक  घर में एक शव बरामद होने से सोमवार को सनसनी फैल गई.  खून से लथपथ शव  बरामद किया गया है.  शव को  देखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है.  मृतक की पत्नी शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके गई है.  आज जब छत से खून टपकने लगा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई.  पुलिस और पूर्व पार्षद को इसकी जानकारी दी गई.  सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मृतक का नाम राजेश स्वर्णकार बताया गया है.  वह बाबूडीह  में भाड़े के मकान में रह रहा था.  

झरिया के कोयरीबांध  का रहने वाला था

झरिया के कोयरीबांध  का रहने वाला था.  मकान मालिक के अनुसार पहली  अप्रैल से राजेश स्वर्णकार उनके मकान में रह रहा था.  साथ में पत्नी और एक बच्चा रहते थे .  25 मई को मृतक के ससुराल में शादी थी.  पत्नी शादी में गई हुई है. वह  कारपेंटर की दुकान में सेल्समैन का काम करता था.  मकान मालिक की  माने तो 2 दिन पहले उनसे राजेश की मुलाकात हुई थी.  उसके बाद फिर बातचीत नहीं हुई.  उसके कमरे से खून गिरते  हुए देखा गया.  पूर्व पार्षद एवं पुलिस को सूचना दी गई. लाश  कमरे के अंदर पड़ी हुई थी.  काफी मात्रा में खून निकल रहा था.  घटना को अंजाम किसने दिया, कब दिया, क्यों दिया, इसकी जांच पुलिस कर रही है. 

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट 

Published at:12 Jun 2023 02:12 PM (IST)
Tags:dhanbadbabudihpolicejhariyarent
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.