✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: दो-दो बच्चों के मां -बाप की इस अजीब प्रेम कहानी की क्यों हो रही चर्चा, आखिर क्यों चुप हैं घरवाले ?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 2:13:34 PM

धनबाद (DHANBAD): क्या सचमुच प्रेम अंधा होता है. ऐसा ही एक प्रेम प्रसंग का मामला धनबाद के महुदा में सामने आया है. युवक और लड़की दोनों शादीशुदा हैं. दोनों के दो-दो बच्चे हैं, फिर भी प्यार में पागल युवक ने अपनी पत्नी के सामने ही प्रेमिका के मांग में सिंदूर डालकर कह दिया कि अब से यही सच्चाई है. खैर, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में जोर-जोर से हो रही है. जो सुन रहा है, वह भी माथा पीट रहा है. यह सब हुआ है शुक्रवार को बागड़ा निवासी राखोहरी महतो नेअपनी पत्नी के सामने ही अपनी कथित शादीशुदा प्रेमिका के माथे में सिंदूर डाल दिया. पति की  इस हरकत से पत्नी  सकते में आ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया.

भीड़ जमा हुई तो पुलिस साथ ले गई 

देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति और उसकी कथित शादी शुदा प्रेमिका को अपने साथ थाना ले गई. राखोहरी महतो की पत्नी ने बताया कि उसका पति दिहाड़ी मजदूर है. ढलाई के लिए वह अन्य मजदूरों के साथ काम को  जाता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात तेलमच्चो पंचायत की कुंजी की रहने वाली एक शादी शुदा महिला के साथ हुई. वह भी ढलाई के कार्य में मजदूरी करती थी. पिछले छह माह से दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई, इसकी शिकायत उसने महिला के पति और ससुराल वालों से भी की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा.  

विरोध करने पर करता था मारपीट 

उसका पति भी शिकायत करने पर मारपीट करता था. उसके पति ने बताया कि वह शुक्रवार को लिफ्ट ढलाई के लिए जाएगा, उस समय उसे संदेह हुआ तो वह उसका पीछा करते हुए तेलमच्चो पहुंचीं. वहां से पीछा करते हुए महुदा मोड़ पहुंचीं. जहां वह प्रेमिका को अपनी बाइक पर बैठाने जा ही रहा था कि तभी उसने उसे पकड़ लिया. दोनों के बीच तकरार होने लगा, तभी उसका पति दुकान से सिंदूर लेकर आया और प्रेमिका के माथे में डाल दिया और कहा कि यही सच है. इसके बाद गांव से लोग आए. सूचना मिलते ही तेलमच्चो पंचायत के मुखिया पति भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. इधर, पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन मिली. अब देखना है है कि इस प्रेम कहानी का क्या परिणाम निकलता है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandMahudaPolicedhanbad newsdhanbad love storydhanbad love affairdhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.