☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: सड़क पर निकली टीम तो बालू लदा 2 हाईवा जब्त,पूर्वी टुंडी थाना में एफआईआर 

DHANBAD: सड़क पर निकली टीम तो बालू लदा 2 हाईवा जब्त,पूर्वी टुंडी थाना में एफआईआर 

धनबाद(DHANBAD) | उपायुक्त  सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते  हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने अहले सुबह 4.30 बजे पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया.   खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि शनिवार  सुबह लगभग 4:30 बजे पूर्वी टुण्डी थाना प्रभारी  मदन चौधरी, गश्ती  दल के स.अ.नि.नाथुनी ठाकुर एवं सशस्त्र बल के साथ संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध पूर्वी टुण्डी थाना अंतर्गत शंकरडीह चौक के समीप औचक रूप से छापामारी की गई.  छापामारी के क्रम में 2 बालू लदे हाईवा को बिना परिवहन चालान के परिवहन करते हुए पकड़ा गया. 

 इसमें एक हाईवा यूपी 64 टी 1039 पर लगभग 500 घनफीट और दूसरे हाईवा, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन व चेसिस नंबर घिसा हुआ है, पर लगभग 500 घनफीट बालू लदा हुआ पाया गया. वाहनों को पकड़ने के क्रम में मौके का फायदा उठाकर दोनों वाहनों के वाहन चालक वाहनों को छोड़कर फरार हो गए.  जाँच के क्रम में उपरोक्त दोनों वाहनों पर बालू  खनिज से संबंधित कोई भी वैध कागजात या परिवहन चालान (फॉर्म डी-) आदि नहीं पाया गया.  इसके बाद दोनों वाहनों को खनिज के साथ विधिवत जब्त कर पूर्वी टुंडी थाना परिसर में सूरक्षार्थ रखकर दोनों वाहनों पर पूर्वी टुण्डी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:29 Jun 2024 06:19 PM (IST)
Tags:dhanbadsandtunditeammukadama
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.