✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: चार जून मतगणना के दिन कृषि बाजार समिति में कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था,पढ़िए इस रिपोर्ट में 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:52:21 AM

धनबाद(DHANBAD):  कृषि बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना के दौरान शांति- व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक  हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर कृषि बाजार प्रांगण में 16 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तथा यातायात व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. मतगणना स्थल पर विधि -व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृषि बाजार के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 6 तक, चंदनकियारी, झरिया, निरसा, सिंदरी, धनबाद तथा बोकारो के मतगणना हॉल के इलेक्शन एजेंट प्रवेश द्वार, चंदनकियारी विधानसभा के स्ट्रांग रूम, पोस्टल बैलट के लिए बनाए गए मतगणना हॉल सहित 16 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. 

मतगणना के दिन ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेमको मोड़, कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास, कलेक्ट्रेट के अंदर पार्किंग स्थल, कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से ड्राइविंग स्कूल तक रूट लाइनिंग, ड्राइविंग स्कूल से कृषि बाजार समिति मुख्य द्वार तक रूट लाइनिंग, कृषि बाजार से निरंकारी चौक तक, निरंकारी चौक, कमल कटेसरिया स्कूल के कटिंग पॉइंट, मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की तरफ जाने वाली सड़क, मेमको मोड़ से कुर्मीडीह की ओर जाने वाली सडक, निरंकारी चौक से कुर्मीडीह की तरफ जाने वाली सड़क तक रूट लाइनिंग व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व लाठी बाल की प्रतिनियुक्ति की गई है. 

वहीं, मतगणना के दिन, 4 जून 2024 को, मतगणना कार्य की समाप्ति तक मेमको मोड़ चौक से निरंकारी चौक तक जाने वाली सड़क में आम जनता के लिए वाहन लेकर आवागमन बंद रहेगा.  साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने तथा विधि -व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोटरसाइकिल स्क्वाड भी भ्रमणशील रहेगा. इसके अलावा कृषि बाजार समिति तथा स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), कृषि बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा.  वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के पास प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए मीडिया सेंटर रहेगा. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadconting placesecuritytrafficLoksabha electionLoksabha election counting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.