✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Voting Update: वोटिंग में निरसा की रफ़्तार तेज तो धनबाद अभी भी सुस्त 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:33:56 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दोपहर के एक  बजे तक कुल 43.1 6% मतदान हुआ है.  मतदान में निरसा  सबसे आगे -आगे चल रहा है.  निरसा  में 49.15% मतदान हुआ है.  जबकि सिंदरी में 48.92 प्रतिशत, धनबाद में 33.96%, झरिया में 36.95 प्रतिशत, टुंडी में 48.7 प्रतिशत और बाघमारा में 44. 28 प्रतिशत मतदान होने का आंकड़ा जिला प्रशासन से प्राप्त हुआ है. आज बुधवार को झारखंड में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है.  38 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे है.  इनमें कोयलांचल  और संथाल की सीटें  शामिल है. 

 दो सीट  दक्षिणी  छोटा नागपुर की भी शामिल है. इधर ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  हृदीप पी जनार्दनन ने झरिया विधानसभा अंतर्गत भौंरा ऑफिसर्स क्लब स्थित मतदान केन्द्र 96, 98 व 106 तथा राजकीयकृत उच्च विद्यालय ,भौंरा के बूथ नंबर 95, 103, 104, 100 का भ्रमण किया. इस दौरान राजकीयकृत उच्च विद्यालय भौंरा में अनावश्यक रूप से मजमा लगाने वालों को मतदान केंद्र से बाहर किया गया.  साथ ही सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadElectionVotingElection dayJharkhand assembly electionDhanbad voting update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.