✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : बरोरा में सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प,जानिए फिर क्या हुआ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:19:32 AM

धनबाद(DHANBAD): कतरास के बरोरा इलाके में गुरुवार को सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प हो गई.  यह घटना दिन के 10 और 11 के बीच की बताई गई है. सीआईएसएफ की टीम कोयला चोरों को खदेड़ने पहुंची थी लेकिन कोयला चोरों ने टीम पर पथराव कर दिया. जानकारी के अनुसार सेल्फ डिफेंस में सीआईएसएफ की टीम ने फायरिंग की. 
 
एक ग्रामीण को  गोली लगने की सूचना

एक ग्रामीण को  गोली लगने की सूचना है. हालांकि, अभी इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है.  घटना की सूचना के बाद बरोरा, मधुबन और बाघमारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को नियंत्रित किया.  सीआईएसएफ के कमांडेंट भी घटनास्थल का दौरा किए है. सीआईएसएफ की ओर से समाचार प्रेषण तक पुलिस को कोई शिकायत लिखकर नहीं दी गई है. सूत्र बताते हैं कि कोयला चुनने वाले लोग सीआईएसएफ टीम के साथ केवल पत्थरबाजी ही नहीं ,वर्दी  फाड़ने  लगे थे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsviolent clash between cisf and coal thiefdhanbad cisf firing on coal thief

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.