✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: ग्रामीणों ने पकड़ा विशालकाय अजगर, पुलिस की मदद से सुरक्षित पहुंचाया गया जंगल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:09:43 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में पशु-पक्षी की तस्करी करने वाले गिरोह भी हैं तो उन्हें बचाने या सुरक्षित जंगलों में आजाद करने वाले भी कम नहीं है. मंगलवार को धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर पकड़ा. ग्रामीणों ने अजगर को मारा नहीं बल्कि सुरक्षित जोगता पुलिस के हवाले कर दिया.

जोगता पुलिस ने दिखाई दरियादिली

पुलिस वालों ने भी वन जीवो के प्रति सुरक्षा का भाव रखते हुए अजगर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की व्यवस्था करायी. जोगता थाना प्रभारी ने एनिमल एंड वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट राणा घोष से संपर्क किया. राणा घोष सर्पमित्र बजरंग यादव के साथ थाना पहुंचे और अजगर सांप को सुरक्षित रिसीव किया. उन्होंने थाने को लिखकर दिया कि हम सांप को सुरक्षित ले जा रहे हैं और इसे कहीं जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे. बुधवार को जोगता थाना से सांप को लेकर यह लोग धनबाद पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया. आपको बता दें कि वन जीवो से दुलार करने वाले भी धनबाद में कम नहीं है.

वन विभाग की अभिरक्षा में बन्दर की हुई थी मौत

अभी हाल ही में वन विभाग को सुपुर्द किए गए एक बंदर की वन विभाग के अभिरक्षा में मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर खूब हो हल्ला मचा. एनिमल एंड वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट राणा घोष ने कई जगह पर शिकायत की. शिकायत करने के बाद दफनाए गए बंदर को निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया. बंदर रखने की जिस अधिकारी को जिम्मेवारी दी गई थी, उसे निलंबित भी किया गया है. खुलासा हुआ था कि बन्दर के मरने के पहले उसके हाथ भी तोड़ दिए गए थे.

रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद  

Tags:dhanbad main ajgar saapdhanbad ajgar snakebig ajgar dhanbadajgardhanbad sindri ajgar snakedhanbad sindri ajgar saapbig ajgar found in dhanbaddhanbad sindri fci plant ajgar snakedhanbad sindri fci plant ajgar saapdhanbad me azgar ke liye aaya jcbdhanbad python videodhanbad me azgar ko uthane ke liye bulana pada azgardhanbad sindri snakedhanbad saapdhanbad sindri saapbig python in dhanbaddhanbad sindri fci saapdhanbad sindri fci plant saap

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.