✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Update: धंसान प्रभावित सोनरडीह में भारी पथराव,निशाने पर कोयला अधिकारी!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 2:54:09 PM

धनबाद (DHANBAD): मंगलवार की देर शाम भू -धंसान  और तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है.  बुधवार को पथराव किया गया है.  जैसी की सूचना है, आज दोपहर बाद बीसीसीएल के डीटी, कोल इंडिया के डीटी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे.उनके साथ गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक भी थे.  बताया जाता है कि कोल इंडिया और बीसीसीएल के डीटी  जैसे ही वहां से निकले, एरिया महाप्रबंधक के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया.  पत्थर बाजी शुरू हो गई.  महाप्रबंधक को भी चोट लगने की सूचना है. 
 
हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.  जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के जवान महाप्रबंधक को अपने घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर किया।  बता दें कि मंगलवार की देर शाम धंसान  की बड़ी घटना हुई थी.  इस घटना में एक घर जमींदोज  हो गया था.  तीन लोग लापता हो गए थे, देर रात तक चले  रेस्क्यू ऑपरेशन में रात लगभग 2:00 बजे के करीब तीन लोगों के शव  निकाले गए.  उसके बाद से ही ग्रामीण गुस्से में है.  

आज सुबह से ही ग्रामीण जुटने  लगे थे.  बीसीसीएल के अधिकारी उनके निशाने पर थे.  जैसे ही अधिकारी पहुंचे, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.  इधर, यह भी जानकारी  निकल कर आ रही है कि  गैस लगातार तेज हो रही है.  घटनास्थल के अगल-बगल रहने वाले लोग दूसरी  जगह शिफ्ट करने के लिए जगह छोड़ रहे है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandKatrasHeavy Stone-PeltingDT of Coal India and BCCLStone pelting on Area General ManagerCoal indiaCoal miningland subsidence in Dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.