✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : NH किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 11:45:48 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी काली मंदिर के समीप नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है.स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान नहीं हो पाई

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सहरजोरी काली मंदिर के पास की है, जहां नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की.मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

हाथ में सांप के काटने जैसा निशान पाया गया

पुलिस जांच के दौरान मृतक के दाहिने हाथ में सांप के काटने जैसा निशान पाया गया. वहीं उसके पास से गांजा की एक पुड़िया भी बरामद की गई है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सांप काटने से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.बरवाअड्डा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad NewsJharkhand NewsNational HighwayDead Body FoundCrime NewsPolice InvestigationSnake Bite MysteryBreaking NewsDhanbad PoliceLatest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.