✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 11:23:25 AM

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कासियाटांड़ स्थित 8 लेन के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

हत्या की आशंका 

स्थानीय लोगों के अनुसार शव से तेज दुर्गंध आ रही है जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है. मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.

अब तक नहीं हुई शव की पहचान

स्थानीय निवासी मनोहर महतो ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कहां का रहने वाला था.

खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

रिपोर्ट नीरज कुमार 

Tags:Jharkhand policeJharkhand newsCrime newsDhanbad newsUnidentified body found in 80 feet deep mine

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.