✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, चालक गंभीर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:30:09 AM

धनबाद(DHANBAD) : शहर में मंगलवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. सुबह-सुबह पुलिस लाइन के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई.  दुर्घटना में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने कार चालक को धनबाद SNMMCH अस्पताल भिजवाया. जानकारी के अनुसार अरमान बस के मालिक कार पर सवार थे, जो गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. कार तेज रफ्तार में थी. जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है.

संतुलन बिगड़ा और हो गई दुर्घटना 

संतुलन बिगड़ने के कारण कार डिवाइडर पर जा चढ़ी, उसके बाद पुल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. चालक को काफी चोट आई है. स्थानीय लोगों ने चालक को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, सूचना पाकर धनबाद सदर थाना पुलिस भी पहुंची. उसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को थाना ले आई. रणधीर वर्मा चौक से आईएस एम गेट तक  इस तरह के हादसे होते रहते है.  आईएस एम गेट के पास तो सड़क घुमावदार होने के कारण तेज रफ्तार गाड़ियां अक्सर डिवाइडर पर चढ़ जाती है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbad road accidentaccident dhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.