☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: दो टोटो चालक और पुलिस जवान के बीच खूब हुई पटका पटकी, देखिये वीडियो

DHANBAD: दो टोटो चालक और पुलिस जवान के बीच खूब हुई पटका पटकी, देखिये वीडियो

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पुराना बाजार में शुक्रवार की दोपहर टोटो चालकों और पुलिस जवान के बीच  खूब पटकापटकी  हुई. टोटो चालकों और पुलिस जवान के बीच बाता बाती से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया.  मारपीट के बाद पटकापटकी भी हुई, गाली गलौज भी खूब हुए.  एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे दी गई. टोटो चालक पुलिस जवान को गरिया  रहे थे तो पुलिस जवान भी गालियां दे रहा था.  फिर मामला कॉलर पकडने  तक पंहुचा.  उसके बाद तो हद हो गई.  पुलिस जवान को टोटो चालकों ने पटक दिया.  लोग बीच बचाव को दौड़े, हल्ला होता रहा.  इस बीच किसी ने इसकी सूचना अन्य जवानों को दे दी.  जवान पहुंचे और टोटो चालकों को कब्जे में ले लिया.  फिर तो भीड़ जुट  गई. 

पुलिस पहुंची और ले गई थाने 
 
टोटो चालकों को पुलिस पड़कर बैंक मोड़ थाना ले गई है.  पुराना बाजार में टोटो चालकों का विवाद कोई नया नहीं है.  हरदम मारपीट की घटनाएं होती रहती है.  कभी दुकानदारों से, तो कभी आने-जाने वाले लोगों से विवाद होता रहता है.  लेकिन आज तो सारी सीमाएं पार हो गई.  आरोप  है कि टोटो चालक शराब के नशे में थे और पुलिस जवान के किसी बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवान से बहस लड़ा रहे थे.  फिर जवान का वीडियो बनाए जाने लगा.  जवान के हाथ में हेलमेट था.  बात बाती बढ़ी  और जब टोटो चालकों ने जवान को गालियां दी तो बात बिगड़ गई और मारपीट, धक्का मुक्की, पटका- पटकी हुई. धनबाद में ट्रैफिक समस्या का लाइलाज  बीमारी बन गई है.  कोई भी ट्रैफिक नियम को पालन करने को तैयार नहीं है.  कहीं भी कोई टेंपो स्टैंड नहीं है, जिधर देखिए- उधर ही जाम का आलम है.  

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट 

Published at:25 Aug 2023 04:35 PM (IST)
Tags:dhanbadpurana bazarwiwadtotodriverspolice
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.