✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल ! तो क्या फिर से लागू होगा पुराना ट्रैफिक नियम, जानिए क्यों और कैसे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:12:22 PM

धनबाद (DHANBAD) : सड़क सुरक्षा समिति की शनिवार को हुई बैठक में ट्रैफिक जाम, ट्रामा सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में बसों के प्रवेश पर एक बार फिर से विचार हो सकता है. बता दें कि बहुत पहले ट्रैफिक सुधार के लिए यात्री बसों को शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. शहर के बाहर-बाहर ही बसें बस पड़ाव तक पहुंचती थी, लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन कर दिया गया और बसों को शहर में एंट्री की छूट दे दी गई. नतीजा हुआ जाम ही जाम. बैठक में इस बात पर चर्चा हुई और कहा गया कि अगर सब कोई इसके लिए तैयार हो कि पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया जाए या फिर इसमें कोई संशोधन की जरूरत है, अगर सहमति बने तो पुराने नियम को लागू कर दिया जाएगा. बैठक में विधायक राज सिन्हा सहित जिले के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे. 

शहर में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी हुई चर्चा

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हुए बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि शहर की सड़कों पर बड़ी-बड़ी स्कूल बसें गुजरती हैं, नतीजा होता है कि उस समय पूरी सड़क जाम हो जाती है. उस समय ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने पर चर्चा हुई. यह भी चर्चा उठी कि शहर में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. निगम इसकी व्यवस्था कराएं. इसके लिए उपाय भी सुझाए गए कि हीरापुर में निगम की जो कचरा निष्पादित मशीन लगी हुई है, उसे कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर वहां अगर मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल बना दिया जाए तो कम से कम शहर की एक बड़ी आबादी को बड़ी राहत होगी.

ट्रैफिक सुधार को लेकर लिए गए निर्णय 

बैठक में ट्रैफिक सुधार के और भी कई निर्णय लिए गए. साहिबगंज से धनबाद आने के दौरान सभी वाहन गलत तरीके से हाईवे पर आते हैं, इससे हादसे की आशंका रहती है. शहर में जहां-तहां मेन रोड से संपर्क पथ कॉलोनियों की सड़क से जुड़ती है या मुड़ती है, वहां ब्रेकर बनाया जाए ताकि वाहनों की रफ्तार कम हो. बड़े-बड़े मॉल, व्यवसायिक अपार्टमेंट के बेसमेंट से दुकान हटाकर उन्हें पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाए, ताकि जाम से निजात मिले. हर माल के सामने पार्किंग से जाम की समस्या होती है. इस दिशा में त्वरित कार्रवाई हो, इस तरह के और कई मुद्दे उठे. बैठक तो बराबर होती है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई होती नहीं है नतीजा है कि शहर जाम की समस्या से जूझता रहता है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:traffic#trafficdhanbad trafficriding in trafficdhanbad traffic jaamriding against traffictraffic in dhanbad roadsriding a bicycle in traffichow to ride a bike in traffictraffic jam easy bike drivingtraffic jam at khardungla topriding a bicycle in nyc traffichow to ride bike in traffic indiabicycle riding against trafficriding a bike in new york city traffichow to ride a motorcycle in city trafficbike riding in taipei's rush hour trafficdhanbad new traffic ruletraffic rule in dhanbadjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.