✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: अभी तक 13 ट्रांसजेंडर को मिला पहचान पत्र, जानिए क्या होंगे फायदे 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:10:29 AM

धनबाद(DHANBAD):  किन्नर  समाज को मुख्य धारा में जोड़ते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के 7 किन्नरों को पहचानपत्र दिया.  महिला बाल विकास विभाग की योजना के तहत उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी को पहचान पत्र दिया. इस मौके  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर भी मौजूद थी. पहचान पत्र मिलने से किन्नरों को समाज में समुचित अधिकार और व्यक्तिगत पहचान के साथ मुख्यधारा में साझेदारी सुनिश्चित हो सकेगी.  उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा.  समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन करते हुए सात किन्नरों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया.  

उपायुक्त ने कहा कि धनबाद जिला में अब तक कुल 13 ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र निर्गत किया गया है.  भविष्य में भी अहर्ताधारी व्यक्तियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा सामाजिक सहायता योजना के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए मुख्यमंत्री राज्य ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग पेंशन योजना के तहत सभी ट्रांसजेंडर को सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक  नियाज अहमद के द्वारा फॉर्म भराया गया.  जिसका लाभ उन्हें कुछ दिनों में मिलना शुरू हो जाएगा.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsnow 13 transgenders have got identity cardTransgender identity cardDhanbad DC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.