✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: बेटी की बिदाई पर आंखों में आंसू नहीं, हाथों में लहरा रहे थे हथियार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:28:30 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद कोयलांचल में  इस दबंगता को  देख कर आप भी  हैरत में पड़ जाएंगे.  कोई दो गुटों में झगड़ा के बाद यह फायरिंग नहीं की जा रही है बल्कि यह फायरिंग लड़की के विदाई के मौके पर पुलिस और प्रशासन को ललकारते हुए ढिठाई से की जा रही है. कोयलांचल की मिट्टी भी अजीब है.  आर्थिक ताकत हो अथवा आपराधिक , यहाँ कोई भी बहुत देर तक इन्हे  छुपा कर रख नहीं सकता है.  सारी बातें स्पष्ट हो ही जाती है. धनबाद के जोडा पोखर इलाके से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि फायरिंग करने वालों को अपने हथियार पर ज्यादा गुमान था. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि The Newspost  नहीं करता है. लेकिन छन- छन कर जो सूचनाएं मिल रही है, उसके मुताबिक यह फायरिंग 19 मई को की गई थी.  रूप तो हर्ष फायरिंग का दिया गया  लेकिन असली मकसद इलाके में अपनी ताकत और दबदबा कायम करना बताया जाता है.  

19 मई को की गई थी फायरिंग 

जानकारी के अनुसार एक  युवक हथियार लहरा कर जो  फायरिंग कर रहा है, उसकी बहन की शादी 19 मई को थी. बहन की विदाई के समय ही हवा में कई राउंड फायरिंग की गई. वायरल वीडियो में दो युवक फायरिंग करते नजर आ रहे है.  इसकी जांच हालांकि पुलिस कर रही है. यह भी जानकारी मिल रही है कि है कि फायरिंग करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को हिरासत में लिए गए युवक बता रहा  हैं कि बहन की शादी में एयर गन फायरिंग कर रहा था.  हालांकि हथियार देखने से कहीं से ऐसा नहीं लग रहा है कि यह  एयर गन हो सकता है. वायरल वीडियो में जिस तरह से एक दूसरे से हथियार लेकर फायरिंग की जा रही है और फायरिंग करने के बाद एक अधेड़ व्यक्ति दोनों युवकों से हथियार लेकर प्लास्टिक के झोले  में रख रहा है, इसका मतलब साफ है कि हथियार को इसी प्लास्टिक के झोले  में कहीं रखा जिएगा.  हथियार समेट कर रखने वाला अधेड़ कौन है, क्या वही हथियार लेकर पहुंचा था.  यह सब ऐसे सवाल है, जो पुलिस जांच में ही सामने आ सकते है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadfiringarmsjodapokharpolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.