धनबाद(DHANBAD): एक तो हल्की बरसात में ही धनबाद की सड़कों की हालत खराब हो गई है. सड़कों पर जगह-जगह पानी जम गया है. सड़कों में गड्ढे भी हो गए हैं और इसमें वाहनों के सटने मात्र से लोग अपना आपा खो देते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. ऐसी ही एक घटना आज दोपहर गोविंदपुर -बोकारो मुख्य मार्ग पर सरायढेला में घटी. कार सवार युवक और बाइक सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई. घटना को देखने -जानने के लिए सड़कों की दोनों ओर भीड़ से जुट गई थी, लेकिन भीड़ मूकदर्शक बनी रही और युवक आपस में उलझते रहे.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुलेट सवार युवकों ने कार के शीशे आदि तोड़ दिए, उसके बाद मारपीट शुरू की. भीड़ में शामिल किसी भी व्यक्ति ने मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं समझा. घटना की सूचना जब सराय ढेला पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक सवार युवकों को थाना ले गई. उसके बाद पुलिस जाँच में जुट गई है. आपको बता दें कि वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने और उसे प्रैक्टिस में लाने के लिए कोई अभियान नहीं चलता है. दोपहिया वाहनों में प्रेशर हॉर्न अभी भी खूब बज रहे हैं. यह भी दुर्घटना का एक बड़ा कारण है, क्योंकि चालकों को लगता है कि बड़ी गाड़ियां आ रही है लेकिन होती है विभिन्न प्रकार की बाइक. हॉर्न सुनने के बाद वाहन चालक कई दफा अपना संतुलन खो देते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती है.
रिपोर्ट : प्रकाश
