✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: ट्रेन आई और देखते -देखते महिला के शरीर के परखच्चे उड़ गए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:15:22 AM

धनबाद(DHANBAD): उस महिला को क्या मालूम था कि शनिवार का दिन उसके लिए अंतिम दिन  साबित होगा. आज उसकी इस तरह मौत होगी. दरअसल  शनिवार को धनबाद में फिर एक महिला ट्रेन से कट मरी. यह  घटना आरा  मोड, वासेपुर पुल के ठीक नीचे हुई. दिन के 2 बजे के आसपास की घटना है. उसके शरीर के चिथड़े  उड़ गए है. अब तो केवल कपड़े से ही महिला की पहचान हो सकती है. बताया गया है कि 2 बजे के आसपास महिला कुछ सामान लेकर रेल लाइन के  इस तरफ से उस तरफ जा रही थी. इसी बीच ट्रेन आ गई.  महिला कुछ  कुछ समझ नहीं पाई और इसी बीच ट्रेन ने रौंद दिया. फिर  ट्रेन  आगे बढ़ गई और महिला के शरीर के परखच्चे उड़ गए. 

धनबाद में ऐसे कई जगह है, जहां लोग थोड़ा समय बचाने के लिए रेल लाइन पार करते है. सब जानते हैं कि यह खतरा है फिर भी लोग करते है. इसका नतीजा आज देखने को मिला. घटना की सूचना पर बैंक मोड़, भूली, जीआरपी पुलिस पहुंची.  लाश की पहचान   नहीं हो पा रही है.  अगल-बगल के मोहल्ले में समाजसेवियों ने सूचना भिजवा दी है लेकिन कोई पहचान नहीं कर पाया है. पूर्व पार्षद निसार आलम ने कहा है कि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. लाश को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लाश की  अगर कोई नहीं पहचान कर पाएगा तो विधि सम्मत  ढंग से  उसकी अंतिम क्रिया कर दी जाएगी.  उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर रेल लाइन के इस पार  से उस पार  जाते हैं, जिससे  दुर्घटनाएं होती रहती है. संभवत आज की दुर्घटना भी  इसी कारण से हुई है. 

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट

Tags:jharkhand newsdhanbad newstrain accidentcrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.